अमित शाह अब 25 फरवरी को आएंगे बिहार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बिहार दौरे (Bihar Tour) की तारीख में बदलाव किया गया है। वे अब 25 फरवरी को बिहार आएंगे। गृह मंत्री (Home Minister) ने इसकी सूचना बिहार BJP के नेताओं को दे दी है।

BJP MP विवेक ठाकुर ने बताया कि अमित शाह के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में तब्दीली हुई है। पहले वे 22 फरवरी को बिहार (Bihar) आने वाले थे लेकिन अब 25 फरवरी को आएंगे। क्योंकि, 22 को केंद्रीय कैबिनेट (Central Cabinet) की बैठक निर्धारित है।

 

राज्य का सियासी तापमान बढ़ा

उल्लेखनीय है कि इसके पहले अमित शाह दो बार Bihar का दौरा कर चुके हैं। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्होंने पहली बार 23 और 24 सितंबर काे सीमांचल का दौरा किया था।

इससे बाद 11 अक्टूबर काे लोकनायक जयप्रकाश नारायण (Loknayak Jayaprakash Narayan) की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिताब दियारा आये थे। इन दोनों दौरे से राज्य का सियासी तापमान बढ़ गया था।

Share This Article