अमरोहा में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की मौत, 11 घायल

अमरोहा के गजरौला में NH-9 पर बस ने सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, हादसे में दो यात्रियों की मौत और 11 लोग घायल हुए, यातायात भी प्रभावित रहा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अमरोहा (उप्र): अमरोहा जिले के गजरौला इलाके में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर तेज रफ्तार बस के सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारने की घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे गजरौला कोतवाली इलाके के मोहंदाबाद फ्लाईओवर पर हुआ जब मनाली से नेपाल जा रही बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार दो यात्रियों भागीरथ (45) और सुरभित (42) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को निकालने में मदद की। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने कहा कि हो सकता है कि बस चालक को अचानक नींद आ जाने की वजह से वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि जरूरी कानूनी औपचारिकताओं के लिए शवों को कब्जे में ले लिया गया है। भदौरिया ने बताया कि हादसे की वजह से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था, लेकिन अब वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।