बार्सिलोना ने रियाल मैड्रिड को 7-0 से हराया

क्लाउडिया पिना के चार गोल से बार्सिलोना ने रियाल मैड्रिड को 7-0 से हराया, मुकाबला देखने 40,533 दर्शक पहुंचे, जो महिला लालिगा का नया रिकॉर्ड है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बार्सिलोना: क्लाउडिया पिना के चार गोल की मदद से बार्सिलोना ने महिला लालिगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रियाल मैड्रिड को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इस मैच को देखने के लिए 40,533 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे जो महिला लालिगा में रिकॉर्ड है। पिना ने कैम्प नोउ स्टेडियम में खेले गए मैच में अपने सभी गोल हाफ टाइम से पहले किए। उनके अलावा कैरोलिन ग्राहम हैनसेन, ईवा पजोर और सिडनी शेर्टेनलीब ने भी गोल किए, जिससे बार्सिलोना ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। इन दोनों क्लबों के बीच अब तक खेले गए 26 मैचों में से बार्सिलोना ने 25 मैच जीते हैं। पिना बार्सिलोना की ऐसी पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने रियाल मैड्रिड के खिलाफ मैच में चार गोल किए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।