रांची : रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि आपका समृद्ध सांगठनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन निश्चित रूप से झारखंड भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाएगा।आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और नई गति के साथ जनसेवा के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।




