ढाका: अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी के प्रस्ताव पर मंगलवार को ढाका में तीखी प्रतिक्रिया आई। सरकार ने कहा कि उन्हें ‘हथकड़ियों’ में वापस लाया जाएगा और उनके साथ विदेश में रह रहे किसी भी अन्य दोषी भगोड़े की तरह ही कानून के तहत व्यवहार किया जाएगा। हसीना (79) पांच अगस्त, 2024 को छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के कारण अपनी सरकार गिरने के बाद से भारत में रह रही हैं।



