लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

बाबूलाल मरांडी ने बोकारो के लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। उन्होंने धार्मिक मेले में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भी बांटी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को बोकारो जिले के ललपनिया स्थित संथाल आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के केंद्र लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात श्री मरांडी ने लुगुबुरू धर्मगढ़ में आयोजित विशाल धार्मिक मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात भी की। श्री मरांडी ने इस दौरान संथाल समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बतलाया। उल्लेखनीय है कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ संथाल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक मेले में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति एवं आस्था के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हैं। यह स्थल संथाल समाज की गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।