रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बोकारो के ललपनिया में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इससे पहले उनके बोकारो पहुंचने पर उपायुक्त ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।



