बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव 2026 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पावन भूमि को नमन किया और झारखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा लुगुबुरू की छत्रछाया में मिलने वाली ऊर्जा और शक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। इस ऐतिहासिक समारोह में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन और जोहार। कार्यक्रम में उनके साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं।



