धनबाद: धनबाद के चिटाही धाम में आयोजित सांसद ढुलू महतो की बेटी साक्षी के विवाह समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने सांसद ढुलू महतो और सावित्री देवी से मुलाकात कर नवदंपति को स्नेह और आशीर्वाद दिया। साथ ही साक्षी के सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। चिटाही धाम में विवाह समारोह के दौरान राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिल रही है।



