आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, मंत्रालयम जाते श्रद्धालुओं की गाड़ी टैंकर से टकराई, 8 की मौत

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में दर्दनाक सड़क हादसा, मंत्रालयम जा रहे श्रद्धालुओं की टैंकर से टक्कर में 8 की मौत, कई घायल, इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम में एक मालवाहक वाहन की टैंकर से आमने-सामने की टक्कर में पांच महिलाओं सहित कम से कम आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे और 16 यात्रियों को ले जा रहा वाहन टैंकर से टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप यह घातक दुर्घटना हुई। येम्मिगनूर की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एन भार्गवी ने पत्रकारों को बताया, ”आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया।” मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो पुरुष भी शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।