अनिकेत सर्राफ को नंदकुमार मोदी खेलकूद पुरस्कार, सृष्टि सर्राफ को प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान मिला

रांची में अग्रवाल सभा के वार्षिकोत्सव में अनिकेत सर्राफ को बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नंदकुमार मोदी खेलकूद पुरस्कार और सृष्टि सर्राफ को एमबीए में प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान मिला।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : महाराजा अग्रसेन भवन रांची में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव सह 50वें वार्षिकोत्सव समारोह में खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में तथा अन्य उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ के पुत्र अनिकेत सर्राफ को बैडमिंटन में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित नंदकुमार मोदी खेलकूद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, उनकी पुत्री सृष्टि सर्राफ को एमबीए की परीक्षा में विशिष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।अनिकेत सर्राफ को खेल प्रतियोगिता में विशिष्ट उपलब्धि के लिए मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने डीएवी बैडमिंटन नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की अंडर-17 प्रतियोगिता में झारखंड एवं जोनल लेवल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन दिल्ली में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसी समारोह में सृष्टि सर्राफ को एमबीए की परीक्षा में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उनके पिता संजय सर्राफ ने ग्रहण किया। दोनों बच्चों की उपलब्धियों ने खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के महत्व को रेखांकित किया।समारोह में चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक सोमानी, रांची की मेयर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, मुकेश मित्तल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी,मंत्री निर्मल बुधिया, सज्जन पाड़िया, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, विनोद जैन, प्रमोद अग्रवाल, सहित अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष, सदस्यगण एवं नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह के माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने और समाज में शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Share This Article