वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की दूसरी विपक्षी पार्टियों ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च

वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। राहुल ने इसे जन-आंदोलन बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की दूसरी विपक्षी पार्टियों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। यह मार्च दिल्ली के बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक निकाला गया। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग और वोट चोरी के खिलाफ चल रहा ‘चलो दिल्ली–लोकतंत्र बचाओ मार्च’ पिछले चार-पांच दिनों में दिल्ली में एक जन-आंदोलन बन गया है। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 से 13 सालों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन अब यह आंदोलन एक ठोस रूप ले रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली को कैद जैसी स्थिति में क्यों रखा गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।