


मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले की साइबर अपराध पुलिस ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के फरार आरोपियों के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी खाते बनाकर अफवाह और दहशत फैलाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।





शामली के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुमित शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि जांच के दौरान साइबर अपराध पुलिस ने सोशल मीडिया पर करीब 16 फर्जी खातों की पहचान की, जिनके माध्यम से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही थीं।
