राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका जाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा करेंगे। दौरे में दोनों देशों के रक्षा एवं सैन्य संबंधों, समुद्री साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा होगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार से श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सैन्य संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंह के साथ रक्षा और विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ से 10 सितंबर तक श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।’’

मंत्रालय ने कहा कि सिंह श्रीलंका के नेतृत्व के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और कोलंबो में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

इसने कहा, ‘‘भारत और श्रीलंका के बीच गहरे सभ्यतागत संबंध और बहुआयामी साझेदारी है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा, आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग तथा दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री की श्रीलंका यात्रा से मजबूत समुद्री और रक्षा साझेदारी समेत पारस्परिक हित वाले क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत एवं मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।