Latest Newsझारखंडइस बार भी BJP ने कोडरमा सीट के लिए अन्नपूर्णा देवी पर...

इस बार भी BJP ने कोडरमा सीट के लिए अन्नपूर्णा देवी पर जताया भरोसा, पहले…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Annapurna Devi for Koderma BJP Seat: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए BJP ने एक बार फिर अन्नपूर्णा देवी पर भरोसा जताया है।

अन्नपूर्णा देवी अभी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री हैं जिन्होंने साल 2019 में तब के झाविमो उम्मीदवार Babulal Marandi को बड़े अंतर से हराया था।

अब मरांडी BJP के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कई सालों तक राष्ट्रीय जनता दल में अहम पदों पर रही अन्नपूर्णा देवी ने साल 2019 में ही BJP का दामन थामा था। पार्टी ने उन पर भरोसा जताया था और तब उम्मीदवार बनाया था। वर्ष 1998 में अपने पति एकीकृत बिहार के मंत्री रहे रमेश प्रसाद यादव की मौत के बाद अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति में प्रवेश किया था। 1998 में वह विधानसभा का पहला उपचुनाव लड़ी थी और कोडरमा से विधायक बनी थीं।

इसके बाद वर्ष 2000 में विधानसभा चुनाव, 2005 और 2009 का विधानसभा चुनाव जीती थीं। हालांकि वर्ष 2014 में BJP की डॉ नीरा यादव ने लगातार जीत का रथ रोक दिया था और पहली बार अन्नपूर्णा देवी को चुनाव में शिकस्त खानी पड़ी थी।

संयोग है कि अब दोनों BJP में ही हैं। यह भी उल्लेखनीय हो कि उनके पति रमेश प्रसाद यादव वर्ष 1990 से 1998 तक कोडरमा के विधायक रहे थे। कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण व लोहिया के विचारों का Koderma में वाहक बना यह परिवार 2019 में जब भगवा रंग में रंगा तो राजद को बड़ा झटका लगा था।

पिछले लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अन्नपूर्णा देवी को BJP का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और फिर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनाया गया। अब एक बार फिर BJP ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है।

spot_img

Latest articles

केरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Keerav Gandhi Kidnapping case : जमशेदपुर जिले के युवा कारोबारी केरव गांधी के अपहरण...

बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

Income Tax Department Raids: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग...

खबरें और भी हैं...