
Koderma News : केंद्र सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को कोडरमा के चाराडीह स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। अन्नपूर्णा देवी अपने परिजनों के साथ यहां पहुंची और विधि-विधान से राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित सरोवर का अवलोकन किया और यहां मछलियों को खाना खिलाया। मंदिर में केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

