सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम सख्त, डोरंडा में 48 घंटे में कब्जा हटाने का दिया अल्टीमेटम

रांची नगर निगम ने डोरंडा की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कब्जाधारियों को 48 घंटे में अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शहर की सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत रांची नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने वार्ड संख्या-45 स्थित ग्वाला टोली (डोरंडा) में कार्रवाई करते हुए खाता संख्या-213, प्लॉट संख्या-140 की 1 एकड़ 20 डिसमिल सरकारी भूमि पर अनधिकृत कब्जा करने वालों को नोटिस थमाया है।

अतिक्रमणकारियों को सार्वजनिक नोटिस चस्पा करने के साथ-साथ मौके पर माइकिंग के जरिए भी सूचित किया गया है। रांची नगर निगम ने संबंधित व्यक्तियों को खुद ही अनधिकृत कब्जा हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तय समय-सीमा के भीतर कब्जा न हटाए जाने पर नियमानुसार निगम द्वारा जबरन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान होने वाले पूरे खर्च और किसी भी तरह के नुकसान की संपूर्ण जिम्मेदारी अतिक्रमणकारियों की होगी। निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकारी भूमि, सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।