बिहार में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 18 और 28 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार (Bihar) में नगर निकाय चुनाव के नये तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने नगर निकाय चुनाव को नये सिरे से कराने को लेकर राज्य के सभी जिलाधिकारियों (District Magistrates) को निर्देश जारी किया है।

आयोग ने बिहार में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव होंगे। 18 दिसम्बर को पहले चरण का मतदान होगा जिसकी मतगणना 20 दिसम्बर को होगी और 28 दिसम्बर को दूसरे चरण का मतदान (vote) होगा, जिसकी मतगणना (vote counting) 30 दिसम्बर को होगी।

चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव पर लगा दी थी रोक

राज्य के सभी नगर निकायों (Municipal Bodies) में यह चुनाव पहले अक्टूबर 2022 में होने थे।

इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 और 20 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय की थी, लेकिन पटना हाई कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव OBC और ECB के आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के विरोध में करार दिया था।

जिससे चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव पर रोक लगा दी थी।

Share This Article