Latest Newsझारखंडमेदिनीनगर में कोरोना गाइडलाइन के तहत दीपावली और छठ मनाने की अपील

मेदिनीनगर में कोरोना गाइडलाइन के तहत दीपावली और छठ मनाने की अपील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार शाह ने बुधवार को शहरवासियों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दीपावली और छठ पर्व मनाने की अपील की है।

उन्होंने सभी लोगों से जहां तक संभव हो घर पर ही छठ पूजा मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई घाट पर छठ पूजा करता है तो वैसी स्थिति में सभी को अनिवार्य रूप से मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा।

छठ व्रतधारी को प्रत्येक समय आपस मे दो ग़ज़ की दूरी बनाकर रखनी होगी। इसके अलावा किसी नदी, तालाब, झील, बांध जलाशय के किनारे या उसके आसपास किसी के द्वारा किसी भी प्रकार का स्टॉल लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सार्वजनिक स्थान पर पटाखों को फोड़ने की अनुमति नहीं है। पर्व के दौरान कहीं भी कोई भी सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

एसडीओ ने कहा कि बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला के लोकप्रिय स्थान देव में औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी द्वारा छठ पर्व मनाने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...