
नयी दिल्ली: संगीतकार ए.आर. रहमान ने अपने भांजे जी.वी. प्रकाश कुमार को फिल्म ‘अमरन’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और इसे ‘‘गर्व का क्षण’’ बताया।
शनिवार को घोषित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड स्कोर) के पुरस्कार के लिए कुमार को चुना गया।

