जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने इंटर की स्टेट टॉपर को दी आर्थिक मदद, अब आराम से हॉस्टल फीस भर सकेगी छोटी कुमारी

जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने इंटर की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी की एक साल की हॉस्टल फीस भरने में मदद की। उन्होंने शिक्षा को हर बच्चे का अधिकार बताया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने दरियादिली दिखायी है। रविवार को उन्होंने बोकारो (कसमार) की बेटी और इंटर की स्टेट टॉपर छोटी नायक को मदद के रुप में एक साल की हॉस्टल फीस की राशि का चेक दिया। छोटी कुमारी की पढ़ाई 16,000 की हॉस्टल फीस के अभाव में रुकने की स्थिति में थी।

उन्होंने रविवार सुबह छोटी कुमारी के परिवार को बुलाया और अपने वेतन से पूरे एक वर्ष की हॉस्टल फीस की आर्थिक सहायता प्रदान की।

जयराम महतो ने कहा कि मैंने परिवार को यह भी आश्वस्त किया है कि आगे उनकी पढ़ाई में आर्थिक कारणों से किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों के बीच बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।