“लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा में शामिल हुए अर्जुन मुंडा, कहा- लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार कमजोर करने का प्रयास कर रही कांग्रेस

रांची में बीजेपी की पदयात्रा में शामिल हुए अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को रांची में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बावजूद कांग्रेस तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर देश की जनता को गुमराह करने में जुटी हुई है।

कांग्रेस को यह समझना होगा कि लोकतंत्र केवल नारों और बयानों से मजबूत नहीं होता, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान, आचरण में मर्यादा और जवाबदेही से ही लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति वास्तविक प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि राजनीति जनहित, विकास और सुशासन के मुद्दों पर केंद्रित हो, न कि जनता को भ्रमित करने वाले हथकंडों पर। पदयात्रा के समापन पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल सहित पार्टी के हजारों जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।