डॉ. अमित मुखर्जी के परिजनों से मिले अर्जुन मुंडा, कहा- उनका निधन चिकित्सा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को जमशेदपुर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. अमित मुखर्जी के परिजनों से मुलाकात की। बीते दिनों उनका निधन हो गया था। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी से मेरा लगभग तीस वर्षों का आत्मीय संबंध रहा।

वे केवल एक कुशल और प्रतिष्ठित चिकित्सक ही नहीं, बल्कि अत्यंत संवेदनशील, सहज, आत्मीय और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। रोगियों के प्रति उनकी सेवाभावना और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन चिकित्सा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।