

रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार चौबे के निधन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने बोकारो प्रवास के दौरान श्री मुंडा उनके कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित घर पहुंचे शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। श्री मुंडा ने कहा कि संजय कुमार चौबे भाजपा के क्षेत्र में मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायी। पार्टी और क्षेत्र के लोगों के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।





