पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया चुनाव प्रचार, कहा- बंगाल में परिवर्तन लाकर भाजपा की सरकार बनाएं

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के जगतदल में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार के समर्थन में प्रचार करते हुए राज्य में परिवर्तन और पूर्ण बहुमत सरकार बनाने की अपील की

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के जगतदल विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने मतदाताओं से कहा कि बंगाल में परिवर्तन लाकर भाजपा की सरकार बनाएं। अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। समाज के हर वर्ग गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। अब समय है कि पश्चिम बंगाल भी यह विकास यात्रा मजबूती से आगे बढ़े। आइए, हम सभी मिलकर एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध पश्चिम बंगाल के निर्माण में अपना योगदान दें और इस बार बंगाल में परिवर्तन लाकर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।