झारखंड

रांची बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला 2 मार्च से, अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में दो मार्च से चार मार्च तक एग्रोटेक किसान मेले (Agrotech Kisan Fair) का आयोजन किया जायेगा।

Ranchi Birsa Agricultural University: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में दो मार्च से चार मार्च तक एग्रोटेक किसान मेले (Agrotech Kisan Fair) का आयोजन किया जायेगा। मेले में 150 स्टॉल लगाये जायेंगे। हर स्टॉल में किसान अपनी-अपनी उपज को दिखायेंगे। मेले में मडुवा पर भी फोकस किया जायेगा।

मेले में आधुनिक कृषि और कृषि से रोजगार को प्राथमिकता दी जायेगी। मेले के उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री Arjun Munda करेंगे। मेले के समापन में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील चंद्र दुबे ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि झारखंड खाद्य उद्योग में आत्मनिर्भर है। अब भारत में भी इतनी उपज होती है कि उपजाऊ फसलों को अपनी जरूरत पूरी करने के बाद बेची भी जाती है।

उन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के Robotic Machine का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें सेंसर लगा हुआ है। मशीन उस भूमि पर चलती है, जहां फसल बोई गयी हो। यह बताता है कि कहां पर किस चीज की कमी है और उसे कैसे ठीक किया जा सकता है। किस जमीन में नमी है और कहां की जमीन सूख गयी है।मशीन यह भी बताता है कि फसल में कौन-सी खाद की कमी है।

डॉ. सुनील चंद्र दुबे ने बताया कि मार्च महीने में चार करोड़ की लागत से ड्रोन खरीदा जायेगा। इसके लिए फंड भी स्वीकृत हो चुकी है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker