अरविंद केजरीवाल का हाई कोर्ट जज के समक्ष व्यक्तिगत या वकील के जरिये पेश होने से इन्कार

अरविंद केजरीवाल ने आबकारी मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति के समक्ष पेश होने से इनकार करते हुए सत्याग्रह का रास्ता चुना और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि वह आबकारी मामले में व्यक्तिगत रूप से या किसी अधिवक्ता के माध्यम से उनके समक्ष पेश नहीं होंगे।
पार्टी ने सोमवार को यह जानकारी दी। केजरीवाल ने पत्र में लिखा, ”न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट गई है। इसलिए, मैंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करने का निर्णय लिया है।”

‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर लिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वह न्यायमूर्ति शर्मा के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का अधिकार है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।