गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की 578वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संत की शिक्षाएं हमेशा ‘‘समृद्ध असम और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों में मार्गदर्शन करती रहेंगी।’’ शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मैं असमिया समाज के मार्गदर्शक और हमारे पूजनीय गुरुजन को नमन करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी शिक्षाएं हमेशा एक समृद्ध असम और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।’’ उन्होंने सभी से एक बेहतर समाज बनाने के लिए ज्ञान, भक्ति और करुणा के उनके कालजयी आदर्शों का पालन करने का भी आग्रह किया। श्रीमंत शंकरदेव का जन्म 1449 में मध्य असम के नगांव जिले के बोरदोवा थान में हुआ था।


