Homeझारखंडछेड़खानी मामले में आरोपियों को पकड़ने गई जमशेदपुर पुलिस पर ही हमला,...

छेड़खानी मामले में आरोपियों को पकड़ने गई जमशेदपुर पुलिस पर ही हमला, 39 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: जमशेदपुर (Jamshedpur) के सिदगोड़ा थाना (Sidgora Police Station) क्षेत्र की ग्वाला बस्ती में 13 साल की एक नाबालिग से छेड़खानी मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर ही लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया।

पुलिस की जीप (Police Jeep) क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी है। घटना बीती रात 8 बजे की बताई जा रही है।

इस मामले में दंडाधिकारी (Magistrate) अभय कुमार हिमांशु के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, तोड़फोड़ व गाली-गलौज करने के मामले में 39 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (FIR) कराई गई है।

इसके पहले आरोपियों के घर शिकायत करने गए लड़की के परिजनों पर भी पत्थरों से हमला किया गया था।

पीड़िता के परिजनों ने उत्तम यादव, प्रकाश यादव, अरविंद यादव, पप्पू यादव, बिरू यादव, सुनील यादव और कोलेश यादव पर नाबालिग (Minor) से छेड़खानी करने और पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है।

दूसरे पक्ष की ओर से उत्तम यादव भी काउंटर केस (Counter Case) करने की तैयारी कर रहे हैं।

छेड़खानी मामले में आरोपियों को पकड़ने गई जमशेदपुर पुलिस पर ही हमला, 39 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर FIR Attack on Jamshedpur police which went to arrest the accused in molestation case, FIR against 39 named and 200 unknown people

इनके खिलाफ FIR दर्ज

उत्तम यादव, प्रकाश यादव, अरविंग यादव, पप्पू यादव, सुनील यादव, सुनील, विरू यादव, पोलैंड यादव, जेपी यादव, शुभम यादव, चिराग यादव, अजीत यादव, अंकित यादव, सोनु यादव, अनील यादव, आलोक यादव, विशुनदेव यादव, सुधार यादव, ब्रजेश यादव, भूपेंद्र यादव, आयुष यादव, पियुष यादव, अनीश यादव, गुरूबा यादव, राजीव रंजन, रिषभ सिंह, मुन्ना सिंह, कल्लू सिंह, चंद्रशेखर सोलंकी, पतरस कंडूलना, साजन पूर्ती. रमेश पूर्ती, ज्वाला सिंह, सोनू सोलंकी, गौरव जामुदा, अजय जामुदा, सोनू सांडिल और राजकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...