औरंगाबाद में बच्चों से भरी पिकअप पलटी, 10 से अधिक छात्र घायल

औरंगाबाद के नबीनगर में स्कूली बच्चों से भरी पिकअप पलटने से 10 से अधिक छात्र घायल हो गए, जिससे स्कूल परिवहन सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल उठे।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

School Van Accident : औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी बच्चे की जान नहीं गई।

यह दुर्घटना रामनगर इलाके में हुई, जहां पिकअप वाहन बच्चों को शिवम पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। कॉलेज मोड़ के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद पिकअप पलट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में करीब 20 बच्चे बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जिस पिकअप वाहन से बच्चों का परिवहन किया जा रहा था, वह स्कूल वाहन के रूप में पंजीकृत नहीं था, बावजूद इसके लंबे समय से उसी का इस्तेमाल किया जा रहा था।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।