बोकारो में ऑटो चालक की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

रात के डेढ़ बजे जब उसके पिता अनिल कुमार ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि वह आधे घंटे में घर लौट रहा

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले के BS सिटी थाना (BS City Police Station) क्षेत्र के सेक्टर 2 C स्कूल परिसर (Sector 2 C School Complex) में ऑटो चालक की हत्या कर शव को पेड़ में टांगे जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया। ऑटो चालक का नाम शुभम बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही

लोगों ने सुबह शव पेड़ लटका देख इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। शुभम गुरुवार की रात ऑटो लेकर निकला था।

रात के डेढ़ बजे जब उसके पिता अनिल कुमार ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि वह आधे घंटे में घर लौट रहा है।

वह सुबह तक नहीं लौटा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

TAGGED:
Share This Article