Latest Newsहेल्थखतरनाक वायरस एवियन फ्लू के कहर से सहमा देश का ये राज्य,...

खतरनाक वायरस एवियन फ्लू के कहर से सहमा देश का ये राज्य, 21 दिन के लिए बाजार बंद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Avian Flu Alert!: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एवियन फ्लू (H5N1) वायरस ने हड़कंप मचा दिया है।

इस खतरनाक वायरस की पुष्टि बिल्लियों और पक्षियों में होने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 21 दिनों के लिए बाजार बंद करने का आदेश जारी किया है।

कैसे फैला संक्रमण

छिंदवाड़ा में पिछले कुछ दिनों से बिल्लियों और पक्षियों की रहस्यमयी मौतें हो रही थीं।

जांच के बाद इनमें अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस की पुष्टि हुई।

अब तक 18 से ज्यादा बिल्लियों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 750 से ज्यादा मुर्गियों को मारकर दफनाया गया है।

प्रशासन का सख्त फैसला

संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के एक इलाके के बाजार को 21 दिनों के लिए बंद करवा दिया है।

साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

इंसानों में नहीं मिला संक्रमण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि अब तक 65 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें सभी निगेटिव पाए गए हैं।

संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी जारी है।

एहतियात बरतने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पालतू जानवरों और पक्षियों के संपर्क में आने से बचें और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

इसके साथ ही शहर में सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...