Latest Newsझारखंडफसल राहत योजना के नाम पर दो किसानों से साइबर ठगी, खाते...

फसल राहत योजना के नाम पर दो किसानों से साइबर ठगी, खाते से उड़ाए हजारों रुपये

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Fraud News: पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र में फसल राहत योजना के पैसे भेजने के नाम पर दो किसानों से साइबर ठगी की गयी।

ठगों ने फोन पर बातचीत के दौरान किसानों को झांसे में लेकर उनके खाते से 19,288 रुपये उड़ा लिए।

मामले की शिकायत तरहसी थाना में दर्ज कराई गई है।

फोन कॉल पर झांसा देकर उड़ाए रुपये

ठगी के शिकार किसानों में काजीपकरी गांव के समदयाल कुमार (25) और राजेन्द्र सिंह (45) शामिल हैं।

समदयाल के खाते से 7,896.65 रुपये, जबकि राजेन्द्र के खाते से 11,393 रुपये की निकासी की गई।

समदयाल ने बताया कि उसे फोन कर कहा गया कि उसके पिता के नाम से फसल राहत योजना का पैसा भेजा गया है।

फोन पे एप से बैलेंस चेक करने को कहा गया। जैसे ही उसने बैलेंस चेक किया, खाते से रुपये गायब हो गए।

तकनीकी जांच में हुआ खुलासा

पुलिस की जांच में पता चला है कि ठगी में मो. कलीम शाह का नाम सामने आया है। ठग ने फोन पर बातचीत के दौरान बैंक खाते की जानकारी हासिल कर रुपये उड़ाए।

किसानों को किया गया सतर्क

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि दोनों किसानों के आवेदन पर जांच शुरू कर दी गयी है।

साथ ही क्षेत्र के अन्य किसानों को सतर्क रहने और किसी अनजान कॉल पर बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील की गयी है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों से सतर्क रहने और इस तरह की ठगी से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील की गयी है।

spot_img

Latest articles

सीआइपी में सेवा दे रहे 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को सीआइपी में सेवा...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

खबरें और भी हैं...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...