बाबूलाल मरांडी ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 51 हजार का चेक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति की ओर से मंगलवार को निधि संग्रह अभियान चलाया गया।

अभियान के क्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार की राशि चेक के माध्यम से समर्पित की।

साथ ही समिति के सदस्यों के साथ चिरौंदी में कई परिवारों से संपर्क कर निधि संग्रह किया ।

गांधीनगर अभियान प्रमुख कमल अग्रवाल और वहां की संग्रह टोली की ओर से निधि संग्रह अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर महानगर संघचालक पवन मंत्री ,गांधीनगर अभियान प्रमुख कमल अग्रवाल ,अविनाश कुमार ,देवकुमार सूत्रधार, अभय जी ,विकास कुमार रवि ,केके गुप्ता ,बलराम सिंह, नरेंद्र पांडे सहित कई लोग शामिल थे।

अभियान के क्रम में लगभग 50 परिवारों से संपर्क किया गया।

Share This Article