रांची रिम्स से फरार हुआ कैदी ट्रेन से पहुंच गया दुमका, पुलिस खंगालती रही CCTV फुटेज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: रांची के रिम्स अस्पताल से फरार कैदी सिद्धेश्वर ओरिया को दुमका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी एसपी अंबर लाकड़ा ने एसपी कार्यालय में मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी।

एसपी ने बताया कि दुमका से इलाज के लिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर रिम्स के कैदी वार्ड से फरार हो गया था। कैदी के भागने के बाद पुलिस फरार कैदी की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी।

सिद्धेश्वर ओरिया दुमका जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहा था।

तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए रांची लाया गया था। रिम्स से कैदी के फरार होने के बाद मामले की जानकारी बरियातू थाना की पुलिस को दी गई थी।

रिम्स से फरार होने पर कैदी सिद्धेश्वर रांची से ट्रेन के माध्यम से दुमका पहुंचा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के रानीपहाड़ी-फूलझींझरी मुख्य मार्ग से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article