रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देख गदगद हुए बादशाह, यश के रावण को बताया खौफनाक

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है. अब मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट, भव्य विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक की जमकर तारीफ की है. बादशाह की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

 

रणबीर, साई और रवि दुबे के अभिनय की सराहना

 

बादशाह ने फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और लक्ष्मण बने रवि दुबे की तारीफ की. उनके मुताबिक, सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों में पूरी तरह डूबे हुए नजर आते हैं. फिल्म में कलाकारों की प्रस्तुति और कहानी को पर्दे पर दिखाने के तरीके ने उन्हें प्रभावित किया.

यश के रावण ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान

बादशाह को सबसे ज्यादा प्रभावित यश का रावण अवतार कर गया. उन्होंने रावण के किरदार को ‘मेनसिंग’ यानी बेहद खौफनाक बताया. बादशाह ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनसे फिल्म की शुरुआत में रावण की एंट्री मिस हो गई. उन्होंने कहा, ‘मेरेको पाप लगेगा, मैंने रावण की एंट्री मिस कर दी.’ इसके साथ ही उन्होंने जटायु के किरदार को भी खास बताया.

बैकग्राउंड म्यूजिक को दिए 6 में से 6 अंक

फिल्म के संगीत और विजुअल्स की तारीफ करते हुए बादशाह ने बैकग्राउंड म्यूजिक को पूरे 6 में से 6 अंक दिए. उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठा बढ़ाई है.

5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण: पार्ट वन’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब दर्शकों को बड़े पर्दे पर इस भव्य पौराणिक कहानी का इंतजार है.

Share This Article