रिश्तेदार के घर में रहकर पढ़ाई कर रही बच्ची ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

17 year Old Girl Suicide : चाईबासा (Chaibasa) जिले के टोंटो थाना (Tonto Police Station) अंतर्गत बामेयांबिसा गांव निवासी 17 वर्षीय सीमा गोप ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात में सीमा गोप खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी।

दूसरे दिन रविवार को सुबह जब वो काफी देर तक सो कर नहीं उठी तो परिजनों ने उसे जगाने के लिए कमरे में गए, तो देखा की वह घर के धारण में दुपट्टा बांध कर फांसी के फंदे से लटकी हुई है। जिससे उसकी मौत हो गई।

सीमा गोप के माता-पिता बाहर रहते हैं वह अपने रिश्तेदारों के साथ अकेली रहती थी। हाल ही में मैट्रिक (Matriculation) की परीक्षा भी लिखी थी। परिजनों ने बताया कि सीमा ने किस कारण से फांसी लगाई किसी को इस बारे में कुछ पता नहीं है।

जिसके बाद ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए सदर अस्पताल लाई।

Share This Article