पश्चिमी सिंहभूम से रांची आ रहे BJP कार्यकर्ताओं को बंदगांव पुलिस ने रोका, भारी विरोध और नारेबाजी के बाद…

राज्य सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार (Corruption) में लिप्त है। मौके पर BJP नेता प्रताप कटिहार भाजपा, जयकिशन बिरौली रामानुज शर्मा, दुनिया कुमार, राजेंद्र मछुआ समेत बड़ी संख्या में BJP थे

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: मंगलवार को BJP के सचिवालय घेराव कार्यक्रम (Secretariat Gherao Program) में शामिल होने के लिए पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के बंदगांव से आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया।

सभी कार्यकर्ता पूर्व मंत्री बड़कुंवर के नेतृत्व में रांची जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के बाद सभी का नाम लिखकर देने की मांग की। इसके बाद पूर्व मंत्री समेत सभी BJP NH मुख्य मार्ग में ही धरना पर बैठ गए। इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वार्ता के बाद आगे बढ़ा काफिला

BJP कार्यकर्ताओं के आक्रामक तेवर को देखते हुए बंदगांव पुलिस ने बड़कुंवर गागराई (Badkunwar Gagarai) से वार्ता की। इसके बाद काफिला रांची की ओर आगे बढ़ा। इस मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराईं ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी।

राज्य सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार (Corruption) में लिप्त है। मौके पर BJP नेता प्रताप कटिहार भाजपा, जयकिशन बिरौली रामानुज शर्मा, दुनिया कुमार, राजेंद्र मछुआ समेत बड़ी संख्या में BJP थे।

Share This Article