बांग्लादेश में डेंगू बरपा रहा कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की गई जान

DGHS ने कहा कि इस साल 1 जनवरी से 25 जुलाई तक देशभर के विभिन्न अस्पतालों से इलाज कराने के बाद 29,560 डेंगू मरीज घर लौट गए हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ढाका: स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने बताया कि बांग्लादेश में डेंगू (Dengue) के प्रकोप से इस साल अब तक 201 लोगों की मौत हो चुकी है।

डेंगू बुखार के 37,688 मामले

समाचार एजेंसी शिन्हुआ (Xinhua) की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशियाई (South Asian) देश में जनवरी से डेंगू बुखार के मामलों की कुल संख्या 37,688 तक पहुंच गई है।

DGHS ने कहा कि इस साल 1 जनवरी से 25 जुलाई तक देशभर के विभिन्न अस्पतालों से इलाज कराने के बाद 29,560 डेंगू मरीज घर लौट गए हैं।

लार्वा विरोधी अभियान चलाया जाएगा

डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या से लड़ने के लिए, बांग्लादेशी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मच्छरों के प्रजनन की जांच करने और लार्वा विरोधी अभियान चलाने के उपायों को मजबूत किया है।

 

Share This Article