बाराबंकी में डंपर ने घर के बाहर सो रहे परिवार को कुचला, चार लोगों की मौत

बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचल दिया। हादसे में पिता समेत चार की मौत हुई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बाराबंकी : बाराबंकी जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा गांव में एक तेज रफ्तार डंपर ने एक परिवार को कुचल दिया जिससे चार लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात बिजली न होने के कारण परिवार के सदस्य घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उसने बताया कि तेज रफ्तार बेकाबू डंपर रात करीब दो बजे पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर उसने बाहर सो रहे परिवार को कुचल दिया। उसने बताया कि चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने नीरज (35) और उसके बच्चों- अनुराग (13), अंशू (छह) और अंशिका (10) को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी आरती (35) की हालत नाजुक होने के कारण उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ रेफर किया गया है। फतेहपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि नीरज किराए पर वैन चलाकर आजीविका कमाता था। उन्होंने बताया कि बिजली न आने के कारण सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।