महाराष्ट्र: नाबालिग भतीजी पर शादी का दबाव बनाने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के बीड में 16 वर्षीय लड़की ने बुआ पर शादी के लिए दबाव बनाने और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले में 16 वर्षीय एक लड़की ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बुआ ने कथित तौर पर उस पर शादी करने का दबाव बनाया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि माता-पिता के अलग होने के बाद लड़की अपनी बुआ के साथ अहिल्यानगर शहर में रह रही थी। हालांकि, महिला की धमकी के बाद वह बीड़ में अपनी मौसी के घर चली गई और उसकी मदद से रविवार को आष्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह शादी करने के बजाय अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है और अपनी मौसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर उसकी बुआ के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।