भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ताज़दार आलम ने रिसालदार बाबा की मज़ार पर की चादरपोशी

झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ताज़दार आलम ने नज़ीबुल्लाह खान के साथ रिसालदार शाह बाबा दरगाह पर चादरपोशी की। उन्होंने देश और राज्य में अमन-चैन की दुआ मांगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ताज़दार आलम ने मंगलवार को अपने सहयोगी और वरिष्ठ भाजपा नेता नज़ीबुल्लाह खान के साथ हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह पहुंचकर मज़ार पर चादरपोशी की।

इस दौरान उन्होंने राज्य और देश की तरक्की, अमन-चैन, सुख-शांति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी। चादरपोशी के बाद ताज़दार आलम ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनवर हयात, दरगाह के सदर अयूब गद्दी, आरिफ बट, मो. इमरान, मो. शमीम, हरविंदर सिंह, रिंकू सिंह, अनिस गद्दी, संपा गद्दी, फतेहुर रहमान, मो. नसीम, अरशद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।