जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में बिना अनुमति ट्रेकिंग या कैंपिंग नहीं : सरकारी अधिकारी

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए ट्रेकिंग, कैंपिंग समेत सभी रोमांचक गतिविधियों पर अगली सूचना तक रोक लगा दी गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों और संभावित प्राकृतिक खतरों का हवाला देते हुए भद्रवाह उपसंभाग में ट्रेकिंग, कैंपिंग और अन्य रोमांचक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भद्रवाह के अतिरिक्त उपायुक्त सुनील कुमार भित्याल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि तीन जुलाई को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और अगले आदेश तक लागू रहेगा।

आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति, समूह, ट्रेकिंग एजेंसी, टूर संचालक, गाइड, संस्थान या संगठन सक्षम अधिकारी से पहले लिखित अनुमति लिए बिना भद्रवाह के अधिकार क्षेत्र में कोई भी रोमांचक गतिविधि आयोजित या संचालित नहीं करेगा। इस आदेश में पाबंदियों के पीछे सुरक्षा संबंधी मौजूदा चिंताओं, दुर्गम इलाकों, खराब मौसम, भूस्खलन, अचानक बाढ़ और अन्य अप्रत्याशित प्राकृतिक खतरों का हवाला दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि इस कदम का मकसद बेहतर निगरानी, तालमेल और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।