मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को भारत बंद, मेन रोड पर ट्रेड यूनियनों का मशाल जुलूस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की पूर्व संध्या पर मंगलवार को रांची के मेन रोड पर विभिन्न ट्रेड यूनियनों से जुड़े मजदूरों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस दरभंगा हाउस, CCL मुख्यालय से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

मशाल जुलूस का नेतृत्व ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के राज्य सचिव अशोक यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव महेंद्र पाठक और जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान ट्रेड यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार से मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को तत्काल वापस लेने की मांग की।

नेताओं ने कहा कि 9 जुलाई को होने वाली हड़ताल में देशभर के 25 करोड़ मजदूर और 10 करोड़ किसान हिस्सा लेंगे, जिससे पूरा देश ठप रहेगा। इस दौरान बैंकिंग, डाक, कोयला खनन, परिवहन और अन्य सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि ये श्रम संहिताएं मजदूरों के अधिकारों, स्थायी रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को खत्म कर देगी।

जुलूस में सरिता किंडो, सरिता टोप्पो, किशोर कुमार, सनी कुमार, ज्योति कुमार, राकेश पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने और सरकार पर दबाव डालने के लिए एकजुटता का आह्वान किया।

Share This Article