BJP के नेशनल प्रेसिडेंट जेपी नड्डा से मिले पवन सिंह, बाहर निकले तो बोले…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pawan Singh met JP Nadda: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने सोमवार को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda से मुलाकात की।

जेपी नड्डा के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल के वर्तमान प्रभारी मंगल पांडे भी मौजूद रहे।

दरअसल, BJP ने 2 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए अपने जिन 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी उसमें पार्टी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन पवन सिंह ने उम्मीदवार बनाने के लिए BJP के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता जता दी थी।

इसके बाद J.P नड्डा ने पवन सिंह को बातचीत करने के लिए दिल्ली बुलाया था।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी बात J.P नड्डा के सामने रख दी है। क्या वह किसी और सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि थोड़ा होल्ड रखिए, आगे जो भी होगा अच्छा ही होगा और जब भी होगा वह लोगों से इसे शेयर भी करेंगे।

बंगाल पर उनके द्वारा गाए गए गाने पर विवाद खड़ा किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह सब समय-समय की बात है।

Share This Article