HomeUncategorizedइस यूट्यूबर ने ग्रेटर कैलाश इलाके में खरीदा 11 करोड़ का बंगला,...

इस यूट्यूबर ने ग्रेटर कैलाश इलाके में खरीदा 11 करोड़ का बंगला, 77 लाख रुपये की…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BB Ki Vines Youtuber : सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएट कर भी धनी बन जा सकता है। उदाहरण सामने है। बताया जाता है कि BB Ki Vines कॉमेडी चैनल के लिए प्रसिद्ध सोशल मीडिया डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और YouTuber भुवन बाम ने राष्ट्रीय राजधानी के पॉश ग्रेटर कैलाश इलाके में 11 करोड़ रुपये में लगभग 2,233 वर्ग फुट क्षेत्रफल में बना एक बंगला खरीदा है।

सूत्रों का दावा है कि उन्हें खरीद-संबंधी दस्तावेज़ की एक प्रति मिल गई है। मशहूर YouTuber ने अपने साउथ दिल्ली वाले घर के लिए करीब 77 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

सूत्रों ने कहा कि बाम के नए घर का भूमि क्षेत्र लगभग 1,937 वर्ग फुट है और बंगले का कुल क्षेत्रफल 2,233 वर्ग फुट है, जो पॉश संपत्ति के दस्तावेजों द्वारा समर्थित है।

सूत्रों ने बताया कि 7 अगस्त, 2023 को दिल्ली में इस संपत्ति की रजिस्‍ट्री हुई थी। सोशल मीडिया पर बाम के दर्शक उन्हें एक हास्य अभिनेता, लेखक, गायक और गीतकार के रूप में पसंद पहचानते हैं।

This YouTuber bought a bungalow worth Rs 11 crore in Greater Kailash area,…

अगर आप सोच रहे हैं कि भुवन बाम के पास केवल यही एक घर है तो आप पूरी तरह से गलत है, क्योंकि वो मुंबई में भी एक लग्जरी घर के मालिक है। इस घर में वो अपने परिवार के साथ रहते थे। हालांकि कोरोना के दौरान उनके माता-पिता का साया उनके सिर से उठ गया था। ऐसे में भुवन ने मुंबई के साथ अब दिल्ली में भी अपना एक ठिकाना खरीदा लिया है।

भुवन बाम की बात करें तो, उन्होंने 2015 में YouTube पर अपना पहला Video जारी किया था औऱ इसके बाद वो लगातार इसपर काम करते रहे और इसे मशहूर बना दिया। इसके बाद कभी पलटकर नहीं देखा और इसी की बदौलत वो मशहूर Frober 30 Under 30 में भी अपनी जगह बना चुके हैं। साथ ही YouTube पर उनके 2 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं और वो भारत के सबसे मशहूर YouTuber में से एक है।

This YouTuber bought a bungalow worth Rs 11 crore in Greater Kailash area,…

भुवन बाम ने यूट्यूब से जमकर कमाई की है औऱ लोग उन्हें बेहद प्यार भी करते हैं। भुवन बाम ने अकेले के दम पर अपना पूरा चैनल चलाया है और एक साथ करीब 6-7 किरदार कर लेते है। भुवन बाम ने BBC को बताया था कि वो यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई करते हैं और इसके साथ ही अगर खबरों की मानों तो यूट्यूब की बदौलत उन्होंने करीब 30 करोड़ तक की संपत्ति अर्जित की है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...