पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, TSPC का सक्रिय सदस्य उपेन्द्र भुइयां गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Campaigns being conducted against Naxalites: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने नक्सली संगठन TSPC के सक्रिय सदस्य उपेन्द्र भुइयां को पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल से गिरफ्तार किया है।

उसकी निशानदेही पर .315 MM की 652 जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। उपेन्द्र ने सारे कारतूस छुपाकर रखे थे और संगठन के पास ले जाने के लिए दस्ता छोड़कर आया था।

SP रीष्मा रमेशन ने दी जानकारी

जिले की SP रीष्मा रमेशन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में बताया कि उपेन्द्र भुइयां वर्ष 2021 से TSPC में सक्रिय था।

इससे पहले वह 2014 से TSPC के बाल दस्ता का सदस्य था। वह TSPC के आक्रमण गंझू और शशिकांत के दस्ता में शामिल था।

उसके खिलाफ पलामू, लातेहार और चतरा जिलों में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चतरा जिले में अफीम की खेती नष्ट करने के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उपेन्द्र शामिल था, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

एक दर्जन मामले दर्ज होने के बावजूद वह कभी जेल नहीं गया था।

652 जिंदा गोलियां बरामद

एसपी ने बताया कि कुछ समय पहले उपेन्द्र को 652 जिंदा गोलियां छुपाकर रखने के लिए दी गई थीं।

उसे गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर कोहबरिया जंगल में चट्टान की खोह में डालडा के पीले रंग के डब्बे में छुपाकर रखे गए सारे कारतूस बरामद किए गए।

दस्ता छोड़कर कारतूस लेने आने के कारण उपेन्द्र के पास कोई हथियार नहीं था। उसने संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके लिए छानबीन तेज की गई है।

उपेन्द्र भुइयां मनातू थाना क्षेत्र के छोटकीनागद का रहने वाला है।

Share This Article