MLC चुनाव में 33 सीटों पर BJP की बड़ी जीत, CM योगी ने जीत की दी बधाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। प्रदेश की 36 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की है।

दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को और एक सीट पर रघुराज प्रताप सिंह की जन सत्तादल पार्टी के खाते में गई हैं।

समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद निरासाजनक रहा है। सपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी युवा समाजवादी नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते हैं

इस जीत के साथ ही भाजपा अब विधान परिषद में 68 सदस्य भाजपा के होंगे। अभी तक भाजपा के पास 35 एमएलसी थे।

इस बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के जीते हुए प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी है।

उल्लेखनीय है जिन 33 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है, उनमें से नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते हैं।

Share This Article