Homeबिहारलैंड फॉर जॉब मामले में लालू के करीबी पर केस चलाने की...

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू के करीबी पर केस चलाने की मिली अनुमति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Land for Job Case : लैंड फॉर जॉब घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री Lalu Yadav के करीबी अफसरों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व IAS अधिकारी Rajnish Kumar Mahajan के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है। CBI ने इस मामले में आरके महाजन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ मुकदमे की मंजूरी मांगी थी, जो 30 जनवरी को दी गई।

आरके महाजन बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रह चुके हैं और लालू यादव व Nitish Kumar दोनों के करीबी माने जाते हैं। सीबीआई के मुताबिक, घोटाले के वक्त वे रेल भवन में जन शिकायत कोषांग के कार्यकारी निदेशक और लालू यादव के निजी सचिव थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि वे इस घोटाले में सीधे तौर पर शामिल थे और अवैध नियुक्तियों की प्रक्रिया में मदद कर रहे थे।

क्या है लैंड फॉर जॉब घोटाला?

यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि इस दौरान रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नियुक्ति के बदले उम्मीदवारों से उनकी जमीन ली गई। ये संपत्तियां लालू यादव के परिवार के सदस्यों और उनकी कंपनी एके इंफोसिस प्राइवेट लिमिटेड के नाम कराई गईं।

RK महाजन के अलावा, 30 जनवरी को कोर्ट ने दो अन्य पूर्व अधिकारियों के खिलाफ भी केस चलाने की मंजूरी दे दी थी। इन सभी पर अवैध नियुक्तियों में भूमिका निभाने का आरोप है।

अगली सुनवाई 17 फरवरी को

इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। सीबीआई इस घोटाले में पहले ही कई गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है और अब कानूनी प्रक्रिया तेज हो सकती है।

spot_img

Latest articles

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक...

झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट पर सवाल, मरे और सरेंडर नक्सली भी शामिल

Ranchi : झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में बड़ी गलती सामने आई है।...

खबरें और भी हैं...