नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने पटना में पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने शनिवार को जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री यादव ने पटना प्रवास के दौरान पाटलिपुत्र स्थित उनके आवास ‘अन्नपूर्णा भवन’ पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कीं।

इस अवसर पर नंद किशोर यादव ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान, राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।